
NEET Result 2026 ज़ारी होने के बाद लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल होता है कि अब आगे क्या करना चाहिए। कई छात्र अपना स्कोर देखकर ये मान लेते हैं कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा वहीं कुछ छात्र अपेक्षा से कम अंक आने पर ये सोचने लगते हैं कि मेडिकल क्षेत्र में उनका भविष्य खत्म हो गया है मगर सच बात ये है कि रिजल्ट आने के बाद सबसे ज़रूरी MBBS में प्रवेश लेना NEET Counselling और मेडिकल कॉलेज चुनना है।
NEET रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अपनी रैंक, कट-ऑफ ट्रेंड और काउंसलिंग प्रक्रिया को समझना ज़्यादा ज़रूरी होता है। रिजल्ट देखने के बाद स्कोरकार्ड में दी गई कई जानकारियों को भी देखना चाहिए क्योंकि वही आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ज़रुरी है। सबसे पहले अपना NEET Score, All India Rank (AIR), Category Rank और Percentile ध्यान से देखें।
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए सिर्फ अंकों के बाल पर नहीं होता है बल्कि कई बार एक जैसे अंक लाने वाले दो छात्रों की प्रवेश स्थिति अलग होती है क्योंकि उनकी श्रेणी, राज्य और रैंक भी अलग होती है इसलिए NEET Rank को समझना ज़्यादा जरूरी है। इसके अलावा स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड करके रख लेना चाहिए क्योंकि NEET Counseling, दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन प्रक्रिया के समय इसकी ज़रूरत पड़ती है।
ढेर सारे छात्र सबसे पहले अपने अंक देखते हैं जबकि असल में स्थिति का पता रैंक से चलता है क्योंकि अगर किसी विद्यार्थी के अंक अच्छे हैं लेकिन रैंक अच्छे है तो सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना कम होती है। बीते पिछले सालों के NEET Cut Off और Closing Rank की तुलना करने से ये समझ में आता है कि किसी के रैंक कौनसी तरह के कॉलेजों के लिए सही रहेगा।
आरक्षण वाले श्रेणियों के छात्रों के लिए वर्ग रैंक (Category Rank) काफ़ी जरूरी चीज होता है क्योंकि बहुत सारे मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटन के दौरान श्रेणी के अनुसार अलग-अलग कट-ऑफ लागू होता है। इसी तरह Percentile ये दिखाता है कि आपने दूसरे उम्मीदवारों की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया है।
NEET Counseling प्रक्रिया क्यों ज़रूरी होता है?
NEET परीक्षा में पास करने के बाद किसी भी कॉलेज में सीधे प्रवेश नहीं मिलता क्योंकि MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए NEET Counseling में भाग लेना बहुत ज़रूरी होता है।
हर साल कुछ ऐसे छात्र भी होते हैं जिनके अंक और रैंक दोनों ही अच्छे होते हैं मगर काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने की वजह से वे एक अच्छा कॉलेज नहीं ले पाते हैं इसलिए रिजल्ट के बाद सबसे पहले और सबसे ज़रूरी चीज काउंसलिंग से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
NEET काउंसलिंग मुख्य रूप से दो स्तरों पर होता है जोकि पहला ऑल इंडिया कोटा और दूसरा स्टेट कोटा। ऑल इंडिया कोटा के अंदर देशभर के मेडिकल कॉलेजों की निर्धारित सीटों पर दाखिला दिया जाता है जबकि स्टेट कोटा संबंधित राज्य के विद्यार्थियों के लिए होता है। बहुत बार किसी छात्र को ऑल इंडिया कोटा में सीट नहीं मिलती लेकिन स्टेट कोटा में अच्छे अवसर मिल मिलते हैं इसलिए दोनों चीजों को समझना जरूरी है।
कॉलेज चुनते समय किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए?
कॉलेज चुनते समय सिर्फ नाम देखकर ही निर्णय नहीं लेना चाहिए बल्कि उस कॉलेज की मान्यता, अस्पताल सुविधाएं, इंटर्नशिप अवसर, फैकल्टी और पिछले सालों के परिणाम जैसे चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए। ढेरों छात्र/छात्राएँ सिर्फ़ लोकप्रिय कॉलेजों को प्राथमिकता देते हैं और अपनी रैंक के हिसाब से व्यावहारिक विकल्प नहीं चुनते हैं जिससे सीट मिलने की संभावना कम होती है।
NEET रिजल्ट के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना कितनी है ये सवाल जो सबसे ज़्यादा पूछा जाता है इसका जवाब पता करने के लिए बीतें हुए सालों के NEET Cut Off, Opening Rank और Closing Rank के बारे में जानकारी लेनी चाहिए क्योंकि अगर किसी के रैंक पिछले सालों के मुताबिक़ किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज की Closing Rank के आसपास है तो सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने का मौक़ा बढ़ जाता है।
हालांकि हर साल उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और कट-ऑफ में बदलाव होता रहता है इसलिए किसी एक अनुमान के ऊपर फ़ैसला लेना सही नहीं होगा।
बहुत-से छात्र/छात्राएँ सोशल मीडिया यानी यूट्यूब वगेरा पर चल रही कट-ऑफ चर्चाओं के आधार पर निष्कर्ष निकाल लेते हैं लेकिन असल स्थिति में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही ज़्यादा अच्छे से समझ आता है। इसीलिए NEET Result के तुरंत बाद किसी भी कहीं-सुनी जानकारियों पर यक़ीन करने से बचना चाहिए।
NEET में अच्छा स्कोर लाने पर विद्यार्थी कौन सी गलतियां करते हैं?
अच्छा स्कोर लाने के बाद भी ढेरों छात्र/छात्राएँ ये मान लेते हैं कि अब उन्हें कुछ भी ख़ास करने की ज़रूरत नहीं है। जबकि ज्यादतर मामलों में यही सोच बाद में समस्या बनती है। कुछ छात्र समय पर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन नहीं करते, कुछ विद्यार्थी ज़रुरी दस्तावेज तैयार नहीं रखते तो कुछ लोग कॉलेज विकल्प भरते समय पर्याप्त जाँच नहीं करते। इन छोटी-छोटी गलतियों का असर अंतिम सीट आवंटन पर पड़ता है।
वहीं उम्मीद से कम अंक आने बहुत सारे छात्र/छात्राएँ ये सोच लेते हैं कि सारे मौके ख़त्म हो गए हैं बल्कि उस वक़्त सबसे पहले अपनी रैंक और बचे हुए विकल्पों को देखना चाहिए। बहुत बार छात्र/छात्राएँ सिर्फ़ MBBS सीट पर ध्यान केंद्रित करते हैं और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ही नहीं लेते जबकि कुछ मामलों में उन्हें मौज़ूदा सीटों या दूसरे विकल्पों का लाभ मिलता है। सबसे अहम बात ये है कि किसी भी फ़ैसले को लेने से पहले पूरी जानकारी निकालनी चाहिए और उपलब्ध अवसरों का मूल्यांकन कर लेना चाहिए।
NEET परीक्षा में फेल होने पर ड्रॉप लेना सही है या नहीं?
NEET रिजल्ट के बाद कुछ छात्र/छात्राएँ अगली कोशिश करने के लिए ड्रॉप लेने के बारे में सोचते हैं और ये फ़ैसला सिर्फ़ भावनाओं के आधार पर नहीं लेना चाहिए बल्कि अगर तैयारी में साफ़ कमियां हुई हों और पढ़ाई के लिए बहुत सारा समय बचा हो तो ड्रॉप लेना एक सही और सुरक्षित फ़ैसला होगा। हालांकि ड्रॉप लेने से पहले मौज़ूदा विकल्पों, उपलब्ध सीटों और भविष्य की योजनाओं पर भी गहराई से सोचना चाहिए।
अधिकांश लोग अपने NEET के रिजल्ट को देखने के बाद सबसे आम गलती दूसरों से ख़ुदकी तुलना करने की करते हैं जबकि हर छात्र की रैंक, श्रेणी और परिस्थितियां अलग होती हैं। इसके अलावा सिर्फ़ एक कॉलेज पर निर्भर रहना, दस्तावेज आख़िरी समय तक तैयार न करना और काउंसलिंग अपडेट्स को अनदेखा करना भी नुकसानदायक साबित होता है।
NEET रिजल्ट के बाद सही जानकारी, धैर्य और योजनाबद्ध तरीकों से आगे बढ़ने वाले छात्रों के लिए ज़्यादा मौक़े होते हैं। रैंक और कट-ऑफ का सही जाँच, समय पर NEET काउंसलिंग में भागीदारी और सोच-समझकर लिया गया फ़ैसला मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की संभावना बढ़ाता है।




